
Agriculture University
कोटा. उम्मेदगंज कृषि अनुसंधान केंद्र परिसर में कोटा कृषि विवि से सम्बद्ध नवसृजित कृषि महाविद्यालय इसी सत्र से शुरू किया जाएगा। इसमें कृषि संकाय में शस्य विज्ञान, मृदा विज्ञान, आनुवांशिकी-पौध प्रजनन, कीट विज्ञान, पौध व्याधि- सूत्र कृमि विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशु विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान-मानविकी, कृषि-प्रसार-संचार, पादप कार्यिकी-कृषि अभियांत्रिकी विभाग गठित किए गए हैं। इन विभागों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी सहित 90 सीटों पर शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
कृषि महाविद्यालय की स्थापना, संचालन के लिए शुक्रवार को कृषि विवि की अकादमिक परिषद की 10 वीं बैठक प्रशासनिक भवन में हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. जीएल केशवा ने की। बैठक में मेरिट्स प्रोफेसर डॉ. एलके दशोरा, शिक्षा निदेशक डॉ. जीतमल धाकड़, उद्यानिकी वानिकी महाविद्यालय झालावाड़ के अधिष्ठाता डॉ. आईबी मोर्या, कोटा कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एमसी जैन आदि उपस्थित थे।
ये लिए निर्णय
महाविद्यालय के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज का गठन किया गया। स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए। महाविद्यालय में छह विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चलाने का निर्णय किया गया। पीएचडी पाठ्यक्रम संचालन के लिए शस्य विज्ञान, आनुवांशिकी व पौध प्रजनन विषय का चयन किया गया। इसमें स्नातक में 60, स्नातकोत्तर में 26 व पीएचडी में चार सीटों पर प्रवेश देने का निर्णय किया गया। पाठ्यक्रम की फीस भी तय की गई। कार्यरत सहायक प्राध्यापकों के पीएचडी में प्रवेश के लिए नियम व अन्य शर्तों को अन्तिम रूप दिया गया।
Published on:
08 Jun 2018 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
