Rajasthan Assembly Elections-2023: कांग्रेस के एक प्रत्याशी की सोमवार को नामांकन रैली में भाड़े के श्रमिक एकत्रित करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार की ओर से श्रमिकों को रैली में शामिल होने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर मामला थाने तक पहुंच गया। श्रमिकों ने मंगलवार को दादाबाड़ी थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Assembly Election-2023: लाडपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
फरियादी देवली मछियान निवासी विक्रम सिंह ने दी रिपोर्ट में बताया कि मनीष नाम का व्यक्ति गोबरिया बावड़ी चौराहा पर सोमवार को आया और 500 रुपए प्रति मजदूर मजदूरी के नाम से 40 मजदूरों को नयापुरा ले गया और कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल की नामांकन रैली में ले जाकर छोड़ दिया और कहा कि रैली के बाद रुपए मिल जाएंगे। इसके बाद मनीष वहां से गायब हो गया और रुपए भी नहीं दिए।
यह भी पढ़ें: Bhamashahmandi: पांच दिन में डेढ़ किमी की दूरी तय, किसान परेशान, कैसे मनाएंगे दिवाली
पुलिस कर रही जांच
इधर, जांच अधिकारी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि विक्रम नाम के मजदूर ने रिपोर्ट दी है जिसमें बताया गया है कि रैली में ले गए और रुपए नहीं नहीं दिए। यह आपस में रुपए के लेनदेन का मामला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर फरियादी विक्रम सिंह ने कहा कि हमारा समझौता हो गया है। मंगलवार शाम लेबर चौराहा पर एक व्यक्ति आया और 20 मजदूरों को खाने के पैकेट, पानी की बोतल दे गया। कौन देने आया उसको हम नहीं जानते।
ये तो भाजपा वालों की साजिश: त्यागी
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी कार्यक्रम में श्रमिकों की भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है। नामांकन रैली में श्रमिकों को पांच सौ रुपए देने के नाम बुलाने की बात सरासर गलत है। यह भाजपा वालों की बदनाम करने की साजिश है।