17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: जल्द उड़ान भरेगा कोटा, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार के बीच हुआ MOU

Result Of Patrika campaign: कोटा एयरपोर्ट के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएम कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया (एआईए) और राज्य सरकार के बीच एमओयू हो गया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Ashish Joshi

Jul 19, 2024

Kota News: डबल इंजन सरकार ने कोटा के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। कोटा एयरपोर्ट के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएम कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया (एआईए) और राज्य सरकार के बीच एमओयू हो गया। अब जल्द एयरपोर्ट निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। कोटा शहर के निकट शम्भूपुरा में 439 हैक्टेयर में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

नगरीय विकास विभाग के उप शासन सचिव द्वितीय देवेन्द्र कुमार जैन ने एमओयू के लिए शुक्रवार को होने वाली बैठक की सूचना जारी की थी। शुक्रवार को बैठक में एआईए और राज्य सरकार के बीच एमओयू हो गया। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने कोटा में एयरपोर्ट को लेकर लम्बे समय से मुहिम छेड़ रखी है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खुशखबरी: सरकार की इस योजना से होगा वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा लाभ, ऐसे करें आवेदन

शुक्रवार को हुई बैठक में यूडीएच मंत्री झाबरमल खर्रा, नागरिक उड्यन मंत्री व कोटा के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, एआईए के चेयरमैन, राज्य के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्त सचिव, राजस्थान विभाग के प्रमुख शासन सचिव, यूडीएच के प्रमुख शासन सचिव, कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त, सचिव तथा पावरग्रिड के कार्यकारी निदेशक मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने दी थी गारंटी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले दिनों दिल्ली में एयरपोर्ट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली थी। इसमें नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के संबंध में समीक्षा की थी। इसके बाद जल्द एमओयू करने की बात हुई थी। राज्य सरकार ने बजट में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की घोषणा की थी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कोटा में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार बना दो, मैं कोटा में एयरपोर्ट बनाने की गारंटी दे रहा हूं। डीपीआर बनाने का काम पहले ही शुरू हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी का लक्ष्य है कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने के दो वर्ष के भीतर कार्य पूरा कर कोटा एयरपोर्ट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Railways : रेलवे की नई सुविधा, अब हर प्लेटफार्म पर अलग रंग की टीशर्ट में दिखेंगे वेंडर, जानें क्यूं

पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से पिछले दो साल से लगातार समाचार अभियान चला रखा है। इसी सप्ताह एयरपोर्ट समेत कोटा के बड़े मुददों का समायोजन करते हुए विशेष जैकेट पेज प्रकाशित किया गया था। इसके बाद राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्री से एयरपोर्ट व अन्य मुद्दों को लेकर विशेष बातचीत की गई।