
भामाशाहमंडी में हड़ताल से पसरे सन्नाटे के बीच अनाज चुगते कबूतर।
Bhamashah Mandi Strike: राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर सोमवार को भामाशाहमंडी में कृषि जिंस की खरीद-फरोख्त ठप रही। इस कारण एक ही दिन में करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। कई किसान माल लेकर मंडी आ गए, लेकिन नीलामी नहीं होने से परेशान रहे। मंडी व्यापारी कृषक कल्याण फीस को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि हड़ताल के कारण अकेले भामाशाहमंडी में ही एक दिन में 20 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की समस्त मंडियों में हड़ताल 26 फरवरी तक जारी रहेगी। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के बैनर तले मंगलवार को जयपुर में साधारण सभा की बैठक है, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में प्रदेशभर की मंडियों के व्यापारी शामिल होंगे। मंडी प्रशासन ने हड़ताल के चलते मंगलवार को भी मंडी में माल लेकर नहीं आने की अपील की है।
किराना बाजार में सोमवार को सोयाबीन तेलों में मामूली गिरावट रही। व्यवसायी दीपक दलाल ने बताया कि सोयाबीन तेलों में 15 रुपए प्रति टिन की गिरावट रही।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2365, चंबल 2325, सदाबहार 2245, एलेक्सा 2135, दीप ज्योति 2265, सरसों स्वास्तिक 2415, अलसी 2265 रुपए प्रति टिन। मूंगफली: ट्रक 2820, स्वास्तिक निवाई 2460, कोटा स्वास्तिक 2430, सोना सिक्का 2700 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 2060, अशोका 2060 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 4190 से 4240 प्रति क्विंटल। देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 9000-9700, तुअर दाल 8000-13000 प्रति क्विंटल रहे।
सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी गिरावट रही, जबकि सोने में मामूली तेजी रही। चांदी के भाव 300 रुपए गिरकर 97100 प्रति किलो रहे। सोने में 150 रुपए बढ़कर कैडबरी का भाव प्रति दस ग्राम 88650 रुपए तथा सोना शुद्ध का भाव प्रति दस ग्राम 889100 रुपए रहा।
गोल्ड (24 k) (99.5%) : 88700
गोल्ड (22 k) : 82130
गोल्ड (20 k) : 77130
गोल्ड (18 k) : 70960
गोल्ड (14 k) : 62465
Updated on:
25 Feb 2025 10:09 am
Published on:
25 Feb 2025 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
