कोटा

12 दिसंबर को मातृ शक्ति के नाम रहेगी भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra in rajasthan भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसंबर को महिलाओं के नाम रहेगी। इस दिन पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं ही शामिल होंगी। महिला यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती है।

less than 1 minute read
Dec 11, 2022
12 दिसंबर को मातृ शक्ति के नाम रहेगी भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra in rajasthan भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसंबर को महिलाओं के नाम रहेगी। इस दिन पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं ही शामिल होंगी। महिला यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती है।

यात्रा प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि इस यात्रा में महिला मंत्री, महिला सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और गृहिणियों शामिल होंगी। बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि यात्रा में समूचे राजस्थान से महिलाएं शामिल होंगी। बारां जिले से पांच हजार महिलाएं शामिल होंगी। यह यात्रा महिला सशक्तीकरण का संदेश देगी।

राहुल ने पूछा - महिलाओं को रोजगार से कैसे जोड़ेंगी
राहुल ने भी उर्मिला जैन भाया की कार्यशैली की सराहना की है। उन्होंने राहुल के साथ लम्बी पदयात्रा की है। राहुल ने उर्मिला से कई विषयों पर चर्चा की है। महिला जिला प्रमुख के रूप में क्या चुनौतियां है। आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्लान है, कैसे जोड़ेंगी। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ कंधे से कंधा मिलकर तैयारियों में जुटी है। भाया के पास यात्रा के भोजन प्रबंधन का जिम्मा है। उर्मिला भोजन प्रबंधन का पूरा कार्य देख रही हैं।

read more :

Published on:
11 Dec 2022 12:48 am
Also Read
View All

अगली खबर