कोटा

Bharat Mata Project : दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस-वे के अंडरपास को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उच्च स्तरीय जांच में जुटी

less than 1 minute read
Jul 03, 2023
भारत माता प्रोजेक्ट : दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे के अंडरपास को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास

कोटा, रामगंजमण्डी. भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे (8-लेन) को थाना शामगढ क्षेत्र गांव बनी के पास गत दिनों उच्च विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने के प्रयास के मामले में शामगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारनेकर व अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ निकिता सिंह व थाना प्रभारी शामगढ राकेश चौधरी नेतृत्व में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे (8-लेन) को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध रासुका में कार्यवाही की। गत 19 जून को पुलिस थाने में जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीनियर हाईवे इन्जीनियर नेमीचन्द्र सिंघाडिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह वर्तमान में दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के निर्माण एवं मेंटीनेंस का कार्य देख रहा है। उसे सूचना प्राप्त हुई कि गांव बनी के पास निकल रहे दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बने अंडर ब्रिज को बनी निवासी सुल्तान सिंह द्वारा विस्फोट करने की मंशा को लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर शामगढ़ पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान में पाया कि आरोपी रमेशचन्द्र ओढ के पास उच्च विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन को विस्फोट करने की मशीन है और उसके पास किसी प्रकार का लाइसेंस व वैध दस्तावेज भी नहीं है। रमेशचन्द्र ओढ़ ने आरोपी सुल्तान सिंह का सहयोग किया है। दोनों आरोपियों ने दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर बाधित कर राष्ट्र की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस की विशेष टीम में उप निरीक्षक राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक रामकरण, आरक्षक कौशलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Published on:
03 Jul 2023 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर