
चेचट. मोडक सड़क मार्ग पर मंगलवार देर रात ईंटों से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक बाइक टकरा गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रॉली से ईंटें सड़क पर बिखर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को झालवाड़ से कोटा रैफर किया गया। मृतक का बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन को सौंपा।
थानाधिकारी बन्ना लाल जाट ने बताया कि बड़ोदिया में मंगलवार को लोधा समाज का विवाह सम्मेलन था। मृतक कंवरपुरा निवासी कैलाश चन्द लोधा (38) व घायल रामचन्द्र लोधा (28) सम्मेलन से अपने गांव कंवरपुरा लौट रहे थे। बड़ोदिया कलां चेचट मार्ग पर ट्रॉली का टायर पंचर होने के कारण ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को सड़क पर ही छोड़ कर चला गया। रात्रि में अंधेरे के कारण ट्रॉली नहीं दिखने से पीछे से तेज गति से उनकी मोटरसाइकिल ट्रॉली से टकरा गई।
यह भी पढ़ें : बस ने बाइक को मारी टक्कर, पीबीएम के संविदाकर्मी की मौत
सूचना पर पुलिस दोनों घायलों को चेचट चिकित्सालय लेकर आई । जहां से दोनों को झालावाड़ रेफर कर दिया। कैलाश चंद लोधा पुत्र मथुरालाल लोधा निवासी कंवरपुरा ने झालावाड़ के रास्ते में एम्बुलेन्स में ही दम तोड दिया। गम्भीर घायल रामचंद्र को कोटा रैफर किया है। जिसका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मातम में बदली खुशियां
ग्रामीण सोनू गुर्जर ने बताया कि मृतक कैलाश लोधा गांव में दर्जी का काम करता है। जिसके चाचा के लड़के की शादी बड़ोदिया सम्मेलन में थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, जो हादसे के बाद मातम में बदल गया। मृतक कैलाश चन्द के दो बच्चे हैं। जिसमे बेटा (07) व एक बेटी (10) साल की है। घायल रामचंद्र की भी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
Published on:
04 May 2023 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
