कोटा. Kota Chunav Parinam 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी Om Birla ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण मीणा को 2.68 लाख वोटों से हरा दिया है ( Kota Election Result 2019 Winner Om Birla )। उनकी जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। हालांकि हर विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच बूथों के वोटों की गिनती VVPAT की पर्चियों से मिलान करके की जाएगी, इसलिए ऑफिशियली घोषणा देरी से होगी। बिरला को 763091 वोट मिले हैंं, जबकि रामनारायण मीणा को 497603 मत मिले हैं।
ऐसे बनाई बिरला ने बढ़त
इससे पलहे बिरला ने सुबह से ही अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुई थी। दोपहर 2.36 बजे तक बिरला 2 लाख 42 हजार 771 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। अभी तक 117116 वोटों की गिनती हो चुकी है और 189225 वोटों की गिनती होना अभी बाकी है। बिरला को अब तक 687161 वोट तथा कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 4 लाख 44 हजार 390 वोट मिले हैं।
किसे कितने वोट मिले
ओम बिरला : 775065
रामनारायण मीणा : 506630
हरीश लोहरी : 9663
चंद्र प्रकाश : 1436
भीम सिंह : 853
महेश कुमार : 1355
राजेन्द्र प्रसाद : 801
कैप्टन सोमेश : 1127
शोभा राम : 354
अब्दुल हसीम : 443
केसरीलाल :346
इंजी. प्रवीण :869
Read More: दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता
इससे पहले दोपहर एक बजे तक बिरला ने 1 लाख 75 हजार वोटों से बढ़त बनाए रखी थी। 11वें राउण्ड तक बिरला करीब 180 हजार वोटों की बढ़त बनाए रखी। दसवें राउण्ड तक बिरला को 413369 तथा कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा को 274598 वोट मिले थे। वे अपने प्रतिद्वंदी से 138,771 से बढ़त बनाए रखी। जैसे-जैसे घड़ी की सूईयां बढ़ रही है वैसे-वैसे परिणाम की स्थिति साफ हो रही है। 12वें राउण्उ में बिरला 2 लाख 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 604956 मत मिले जबकि रामनारायण मीणा को 393710 वोट मिले हैं।
विजयी जुलूस की तैयारियां
बिरला समर्थक जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इसी के चलते वे विजयी जुलूस की तैयारियों में जुट गए हैं। दोपहर तीन बजे मतगणना स्थल से विजयी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ रामपुरा पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी है।
Read More: दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता
महिलाओं में भी रहा जोश
चुनाव परिणामों के दौरान महिलाओं में भी जोश दिखाई दिया। वे भारत माता और मोदी की जयकारे लगाते नजर आईं। महिलाओं ने यूपी में भाजपा की बढ़त को भी सराहनीय बताया। महिला पदाधिकारी ने कहा कि यूपी में जनता ने महागठबंधन को सबक सिखाया है।
जीत से पहले 500 लड्डू का दिया ऑर्डर
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के भाई हरि कृष्ण बिरला ने जीत से पहले ही 500 लड्डू का ऑर्डर दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया है। हर जगह मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे हैं।
राजस्थान की सभी सीटें जीतेंगे
बढ़त से उत्साहित बिरला ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। देश उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे। वहीं, इवीएम मशीनों में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि कांगे्रस लोकतंत्र को भ्रमित करने में लगी हुई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पिछली बार की अपेक्षा अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बिरला ने कहा कि एक-एक करके देश के जितने भी कांगे्रस के दिग्गज नेता है वो सब चुनाव हारेंगे।