चन्द्रशेखर सुबह 11.30 बजे कोटा पहुंचे और सर्किट हाउस में बंद कमरे में संभाग के विस्तारकों की बैठक ली। इसमें पार्टी की गतिविधियों, किसानों के मुद्दों पर फीडबैक लिया। इसमें प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश चेलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, पूर्व विधायक हेमराज मीणा आदि मौजूद थे।