
कोटा. कोटा के पूर्व राजपरिवार former royal family of Kota के सदस्य व पूर्व सांसद बृजराज सिंह (87) ने शनिवार सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। शाम 5.10 बजे उनके पुत्र पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने पिता बृजराज सिंह को मुखाग्नि दी। वे पंचतत्व में विलीन हो गए। वे कोटा के अंतिम महाराव भीम सिंह द्वितीय के पुत्र थे। 21 फरवरी 1934 को जन्मे बृजराज सिंह तीन बार झालावाड़ लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तीसरी लोकसभा में वे कांग्रेस, चौथी व पांचवीं लोकसभा में जनसंघ से सांसद चुने गए थे। पूर्व राजपरिवार के सदस्य उनके बेटे इज्यराज सिंह भी कोटा लोकसभा से कांग्रेस से सांसद रहे हैं। इज्यराज की पत्नी कल्पना देवी वर्तमान में लाडपुरा से भाजपा की विधायक हैं। बृजराज सिंह के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह 6 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। 8 बजे हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। दोपहर 3 बजे बृजराज भवन में उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी। यहां परिवार के सदस्यों, प्रशासनिक, सेना, पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित हुए। शाम 4.20 बजे बृजराज भवन से उनकी अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा विवेकानंद सर्किल, एमबीएस रोड, अग्रसेन चौराहा होते हुए क्षार बाग पहुंची। शाम 4.40 बजे अंतिम यात्रा क्षार बाग पहुंची। अंतिम यात्रा में कोटा, बारां, झालावाड़, पुलिस, प्रशासनिक, सेना के अधिकारी, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोटा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य बृजराज सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान शहर की जनता ने भी हाथ जोड़कर अंतिम दर्शन किए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व राजपरिवार के सदस्य बृजराज सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, मानव कल्याण, कोटा के विकास, संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में उनका बड़ा योगदान रहा। उनका निधन कोटा सहित संपूर्ण राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कोटा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। स्वायत्त शासन व नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने भी पूर्व राजपरिवार के सदस्य बृजराज सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट की है।
बृजराज सिंह का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति: बिरला
पूर्व सांसद और कोटा के महाराव बृजराज सिंह के निधन पर
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि महाराव बृजराज सिंह विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वे कोटा सहित सम्पूर्ण राजस्थान के विकास के प्रति आजीवन प्रतिबद्ध। उन्होंने प्रदेश को नवोत्कर्ष पर ले जाने का प्रयास किया। पूर्व सांसद के रूप में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को जन-जन में लोकप्रिय बनाया।
बिरला ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा तथा मानव कल्याण के क्षेत्र में भी पूर्व राज पविार के सदस्य व पूर्व सांसद बृजराज सिंह का अप्रतिम योगदान रहा। संस्कृति, परम्पराओं और धरोहर के संरक्षण तथा कला, इतिहास लेखन और पर्यटन को भी उन्होंने निरंतर प्रोत्साहित किया।
उनका निधन कोटा सहित संपूर्ण राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगे।
संसद के सोमवार से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा नहीं आ सके। परन्तु उनकी ओर से पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची और कोटा नागरिक सहकारी बैंक के निदेशक महीप सिंह सोलंकी ने महाराव बृजराज सिंह की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद बृजराज सिंह के अंतिम संस्कार में सांगोद के विधायक भरत सिंह, रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर, केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, भाजपा नेता भवानी सिंह राजावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।
Published on:
29 Jan 2022 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
