8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को घर के बाहर कार खड़ी करने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, नहीं तो पछताएंगे आप…

शहर में घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। महावीर नगर में देर रात को दो कारों के शीशे तोड़ दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 26 Dec 2017, 3:48 PM IST

Car glass breaks

कोटा . शहर में घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। महावीर नगर थाना क्षेत्र में शरारती युवकों ने सोमवार देर रात को फिर से घर के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। पीडि़त ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दी है।

Read More: वैरी स्मार्ट: कोटा के चोर खाते हैं काजू-बादाम, तेल के पीपे तक नहीं छोड़ते, व्यापारी बोले-कुछ कीजिए एसपी साहब

महावीर नगर विस्तार योजना निवासी रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी स्वरूप सिंह हाड़ा ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात को अपने घर के बाहर दो कारें खड़ी की थी। मंगलवार को सुबह उठकर देखा तो दोनों कारों के शीशे टूटे हुए थे। कारों के पास ही ईंट के दो टुकड़े भी पड़े हुए थे। इससे साफ पता चल रहा है कि किसी ने ईंट माकर ही कारों के शीशे तोड़े हैं।

Read More: Human Story: बेटियों की पढ़ाई में रुकावट बना पैसा तो ढाल बन खड़ी हो गई निसा

हाड़ा ने बताया कि इस घटना के बाद जब मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो एक महिला ने बताया कि देर रात को कांच टूटने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुली थी। जब उन्होंने उठकर देखातो एक बाइक पर दो जने उधर से जा रहे थे। उन्होंने ही अलग-अलग ईंट के दो टुकड़े मारकर कार के शीशे तोड़े थे। लेकिन उनके घर के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से वारदात करने वालों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हाड़ा ने बताया कि उन्होंने इस घटना की महावीर नगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच व आस-पास के सीसीटीवी कैमरों में शरारती ततवों को देखने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More: अन्नदाता के आंसू: खून जमा देने वाली सर्दी में सिंचाई कर रहे किसान की मौत

गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के कई इलाकों में घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस में शिकायतें देने के बावजूद आज तक कोई भी शरारती तत्व पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इस तरह की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है।