21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE: अब 11 प्रमुख विषयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अब 11 विषयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम अप्रेल से प्रारंभ होकर सितंबर 2024 में समाप्त हो जाएंगे। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि सीबीएसई ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Apr 24, 2024

CBSE

CBSE

एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अब 11 विषयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम अप्रेल से प्रारंभ होकर सितंबर 2024 में समाप्त हो जाएंगे। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि सीबीएसई ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी।

11वीं एवं 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अब फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायोलॉजी विषयों को ऑनलाइन-पाठ्यक्रमों के माध्यम से पढ़ भी पाएंगे और समझ भी पाएंगे। कला तथा वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सोशियोलॉजी, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, इंग्लिश, अकाउंटेंसी, बिजनेस-स्टडीज तथा इकोनॉमिक्स के विषय भी ऑनलाइन पाठ्यक्रम के रूप में उपलब्ध होंगे। पाठ्यक्रम के तय समय सीमा में समाप्त होने के कारण विद्यार्थियों को रिवीजन के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा मंत्रालय के एसडब्ल्यूवायएएम-प्लेटफार्म पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को प्राप्त कर सकते हैं।