
कोटा. कोटावासियों का हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट का सवा तीन साल लंबा इंतजार मंगलवार को पूरा हो गया है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटावासियों को चंबल रिवर फ्रंट की सौगात दी। हालांकि रिवर फ्रंट पर देखने के लिए लोगों को करीब एक हफ्ते और इंतजार करना होगा। कोटा वालों के लिए रिवर फ्रंट पर एंट्री दो माह तक निशुल्क रहेगी। ऑक्सीजोन के लिए पहले दिन से ही लोगों को टिकट लेना होगा।
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट को जनता के लिए निशुल्क खोलने की तैयारी भी की जा रही है। यह आम जनता के लिए निशुल्क खोला जाएगा। लोकार्पण के बाद इसे दो माह जनता के लिए निशुल्क खोला जाएगा, जबकि ऑक्सीजोन को शुल्क के साथ ही देखा जा सकेगा। चीफ आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया ने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण शुरू होने से लेकर इसके निर्माण पूरा होने तक करीब सवा तीन साल के समय में प्रतिदिन एक हजार कारीगर और दो हजार श्रमिक जुटे रहे। सभी श्रमिकों का श्रम मिला कर देखा जाए तो रिवर फ्रंट पर 36 लाख कार्यदिवस कार्य किया गया।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार दोपहर रिवर फ्रंट पर नयापुरा से पाटनपोल तक किनारे पर मंगलवार को होने वाले कार्यक्रमों का रिहर्सल देखा और तैयारियों का जायजा लिया। धारीवाल ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां देखी। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा, मेहमानों के लिए वाहन समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ चीफ आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया, संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर ओपी बुनकर व जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी समेत न्यास अधिकारी मौजूद रहे।
नयापुरा घाट पर राजस्थानी नृत्य
लोकार्पण के दौरान नयापुरा बावड़ी व गार्डन के पास लोक कलाकारों की ओर से राजस्थानी कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही कच्छी घोड़ी नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके कुमाऊं बैंड देशभक्ति तरानों संग अन्य संगीत प्रस्तुत करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल होंगे
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी 12 से 13 सितम्बर तक चम्बल रिवर फ्रंट एवं सिटी पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Updated on:
12 Sept 2023 03:55 pm
Published on:
12 Sept 2023 02:56 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
