8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
election 2018: भावनाओ को वोट में बदलने का खेल दिखाया मुख्यमंत्री ने…
Play video

election 2018: भावनाओ को वोट में बदलने का खेल दिखाया मुख्यमंत्री ने…

चुनावी सभा में खोला वादों का पिटारा ...बारां जिले के नाहरगढ़ कस्बे में बुधवार को सीएम वसुन्धरा राजे पूरी तरह भावनात्मक मोड पर रही। सीएम ने मंच से लिया कई लोगों का नाम, बताए पुराने रिश्ते
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 28 Nov 2018, 2:54 PM IST

बारां जिले के नाहरगढ़ कस्बे में बुधवार को सीएम वसुन्धरा राजे पूरी तरह भावनात्मक मोड पर रही। उन्होंने मंच से कस्बे व क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से भी भाजपा नेताओं के न केवल नाम लिए वरन् उनसे जुड़ी यादों का जिक्र भी किया। करीब बीस मिनट के भाषण में सीएम राजे ने दो दशक पुराने संस्मरण सुनाते हुए क्षेत्र की उन समस्याओं के जिक्र किया, जिनका समाधान भाजपा राज में हुआ।

 

Read More: 42 मिनट में 32 बार भाइयों-बहनों…मैडम सोनिया से लेकर नामदार तक क्या-क्या बोले मोदी…सुनिये पूरा भाषण

 

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब फिर से पार्टी की सरकार बनने पर शेष कार्य प्रमुखता से पूरे किए जाएंगे। क्षेत्र की पेयजल व सिंचाई समस्या इनमें प्रमुख रही। सीएम ने लोगों से अपील की कि मौजूदा विधायक ललित मीणा युवा है, पूरे पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इन्हें पार्टी ने फिर से लोगों की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में पुन: उन्हें समर्थन देकर विधानसभा भेजें।