24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: कोटा में फिर थम गए सिटी बसों के पहिये, कर्मचारियों ने हड़ताल कर मांगी तनख्वाह

नगरीय परिवहन के लिए नगर निगम की ओर से चलाई जा रही सिटी बसों के पहिये कब थम जाय, यह कह नहीं सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 22 Mar 2018, 12:03 PM IST

protest

कोटा . नगरीय परिवहन के लिए नगर निगम की ओर से चलाई जा रही सिटी बसों के पहिये कब थम जाय, यह कह नहीं सकते। तय वेतन से कम वेतन देने और वह भी समय पर नहीं देने की समस्याओं के चलते कोटा में सिटी बसों का संचालन बंद हो जाता है। चालक-परिचालकों की यह मांग गुरुवार को हड़ताल में बदल गई। कर्मचारियों ने कुन्हाड़ी स्थित रोडवेज के पुराने वर्कशॉप पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

Read More: बजरी माफिया का दुस्साहस: कोटा में परिवहन अधिकारी को ट्रक से कुचलने का प्रयास, साइड में कूदकर बचाई जान

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तय वेतन से भी कम मिल रहा है और वह भी समय पर नहीं मिलता। इस वेतन में घर खर्च तक नहीं चल पाता। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक हमें तय वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम ने सिटी बसों के संचालन के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दे रखा है। कई बार वेतन समय पर देने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

Read More: रॉन्ग साइड आ रहे बाइक सवार को रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल के सिर पर दे मारा घूंसा, आंख से बहा खून

IMAGE CREDIT: Patrika

नहीं होती सुनवाई
कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने की शिकायत उन्होंने कपनी व निगम अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नही हुई। ऐसे में उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा।

Read More: कोटा के युवा पूछ रहे साहब नौकरी लग गई है कब ज्वाइन करें, एयरपोर्ट अधिकारी बोले-आप ठगे गए

IMAGE CREDIT: patrika

पूर्व में भी हुई थी हड़ताल
तीन माह पूर्व भी कर्मचारियों को वेतन नही मिलने के कारण उन्होंने हड़ताल कर दी थी। इसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और ठेकेदार को कर्मचारियों का वेतन समय पर देने के लिए पाबन्द किया था।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग