
cleaned up 300 years old bavdi in kota
शुक्रवार को कोटा में सात बावडिय़ों पर शुक्रवार को एक साथ श्रमदान किया गया। इसके तहत जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर परंपरागत जल स्रोतों की सफाई की। सात बावडिय़ों में उम्मेदगंज प्राचीन गेट के सामने, रगंबाड़ी मंदिर, झरनेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी, शिव मंदिर कुंड कंसुआ, दानबाड़ी दादाबाड़ी, दुधाधारी मंदिर लाड़पुरा बावड़ी में श्रमदान किया गया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण की हमारी पुरातन परंपरा रही है, इसे बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोटा शहर में 107 कार्यों का अभियान के तहत चयन किया गया है। इन पर 1 करोड़ 85 लाख रुपए खर्च होंगे।
बावडिय़ां बनेगी पर्यटक स्थल
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि श्रमदान से जलस्रोतों से आमजन का सीधा जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि सभी बावड़ियों का जीर्णोद्धार कर उन्हें पर्यटक स्थल के रूप में विकासित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां नियमित योगा और अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 18 बावड़ियों सहित कुल 107 कार्य इस अभियान के तहत कराए जाएंगे।
जमना बटालियन जाती थी पानी की सप्लाई
इस एतिहासिक बावड़ी से रियासतकाल में कोटा राज्य की जमना बटालियन के लिए पेयजल सप्लाई होता था। इस कारण इसका नाम जमना बावड़ी पड़ा। कुछ सालों पहले तक इस बावड़ी से जलदाय विभाग आसपास के इलाकों में पानी सप्लाई करता था, लेकिन देख-रेख की कमी के कारण यह महत्वपूर्ण जल स्रोत इस्तेमाल से बाहर होता गया और लोगों की नजर से छिप गया। इस बावड़ी में एक शिलालेख एवं देवी-देवताओं की मूर्तियां भी मिली थीं, जो आज भी सुरक्षित हैं।
इन्होंने किया श्रमदान
मुख्यमंत्री शहरी जल स्वावलंबन की अभियान के तहत नयापुरा स्थित प्राचीन जमना बावड़ी में रामगंज मंडी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनीता व्यास, भाजपा जिला शहर अध्यक्ष, हेमन्त विजयवर्गीय, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जयवीर सिंह अमृत कुआं, अतिरिक्त कलेक्टर शहर बी.एल.मीणा, नगर निगम उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चारण, राजेश डागा, अधीक्षण अभियन्ता प्रेमशंकर शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अतुल कौशल, गजेन्द्र व्यास, पीसी जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में श्रमदान किया।
Published on:
09 Jun 2017 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
