21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

weather update: दिन में छाए बादल, सर्दी दिखाने लगी रंगत

हाड़ौती अंचल में सर्दी अब अपना रंग दिखाने लगी रही है। मंगलवार को बादल छाए रहे। इससे मौसम में ठंडक घुल रही। ठंडी हवा का दौर चलने से शरीर में सरसरी दौड़ती रही। सुबह के समय खुले स्थानों पर मौसम सर्द दिखाई दिया। गुनगुनी धूप अब सुहाने लगी है। धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवा के चलते सर्दी का असर होता रहा।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Nov 14, 2023

weather update: दिन में छाए बादल, सर्दी दिखाने लगी रंगत

weather update: दिन में छाए बादल, सर्दी दिखाने लगी रंगत

कोटा. हाड़ौती अंचल में सर्दी अब अपना रंग दिखाने लगी रही है। मंगलवार को बादल छाए रहे। इससे मौसम में ठंडक घुल रही। ठंडी हवा का दौर चलने से शरीर में सरसरी दौड़ती रही। सुबह के समय खुले स्थानों पर मौसम सर्द दिखाई दिया। गुनगुनी धूप अब सुहाने लगी है। धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवा के चलते सर्दी का असर होता रहा। कई चालक गर्म कपड़ों में लदे वाहन चलाते नजर आए। घरों में भी लोग हल्के से गर्म कपड़ों में दिखाई दिए है। पंखों की गति भी धीमी हो गई है। पंखों की हवा से भी शरीर में सरसरी दौड़ रही है। दिन में धूप में कमी रही है। रात तक सर्दी जमने लगी है। शहर में बाजारों में भी गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई है। दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।