13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

video : सही मायने में स्मार्ट सिटी देखना है तो कोटा जरूर आइए : डोटासरा

पीएम नहीं बनवा सके स्मार्ट सिटी, सीएम और धारीवाल ने बना दिया स्मार्ट कोटा : डोटासराकोटा के विकास कार्यों को देखकर हुए अभिभूत

Google source verification

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने कोटा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कोटा में हुए विकास कार्यों को देखकर अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि कोटा अद्भुत नजर आ रहा है। पिछले चार साल में कांग्रेस शासन में जो विकास कार्य हुए, उससे कोटा स्मार्ट सिटी बन गया है। डोटासरा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी देश में एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बना सके, लेकिन सही मायने में स्मार्ट सिटी देखना है तो कोटा जरूर आइए।

मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा को बेहद अद्भुत बना दिया है। उन्होंने कहा कि लोग घूमने विदेशों में जाते हैं। अब कोटा पर्यटन विकास से अद्भुत हो गया है। इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आएंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्रियों को कोटा के विकास से भी रूबरू करवाया। अनंतपुरा फ्लाईओवर, गोबरिया बावड़ी अंडरपास, एरोड्रम अंडरपास, किशोर सागर पर बनाई गई हवेली, महापुरुषों की प्रतिमाएं, अंटाघर अंडरपास, गवर्नमेंट कॉलेज सहित अन्य सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों को मंत्रियों एवं प्रदेश अध्यक्ष ने देखा और अद्भुत बताया।