1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में 1442 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट जनता को समर्पित, सीएम गहलोत आज आएंगे कोटा

कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किलोमीटर लम्बे 1442 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिना ही उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया गया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Sep 13, 2023

photo_6055295836411246711_x.jpg

कोटा। कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किलोमीटर लम्बे 1442 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिना ही उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया गया। उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया। रिवर फ्रंट का मुख्यमंत्री के हाथों ही उद्घाटन होना था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम सोमवार देर रात रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री ने कोटा नहीं जाने की वजह अपरिहार्य बताई। हालांकि निर्माण से पहले पर्यावरण एनओसी नहीं लेने और कांग्रेस के ही वरिष्ठ विधायक भरत सिंह के विरोध को इसका कारण माना जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को होने वाली केबिनेट और मंत्रिपरिषद भी निरस्त कर दी गई। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह कोटा जाएंगे। वे वहां सिटी पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम को आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

तीन विश्व रिकॉर्ड बने
रिवरफ्रंट के उद्घाटन के साथ ही तीन विश्व रिकॉर्ड भी बन गए हैं। इनमें घंटी घाट पर विश्व की सबसे बड़ी घंटी बनाई गई है जिसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।

इसके अलावा जवाहर लाल घाट पर पंडित नेहरू के फेस मास्क और नंदी घाट पर नटराज की मूर्ति और 225 फीट लंबी चंबल माता के संगमरमर की मूर्ति बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।

विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने जहां इसे कोटा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है तो वहीं मंत्री और कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने का दावा है कि चंबल रिवर फ्रंट से अब कोटा की पहचान विश्व स्तर पर होगी।

यह भी पढ़ें : कोटा की जनता को तोहफा, रिवर फ्रंट में दो माह के लिए एंट्री फ्री, पर इसके लिए देना चार्ज

एक जुलाई को केन्द्र का पत्र, वन एवं पर्यावरण विभाग को खबर ही नहीं
रिवर फ्रंट को लेकर जिस एनओसी की मामला सामने आया है वह नया नहीं है। एक शिकायत पर केंद्र सरकार ने राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग को पत्र लिखा था। बताया जा रहा है कि यह पत्र 1 जुलाई को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक व अन्य उच्चाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए लिखा गया था। इसमें जिक्र है कि नेशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी से संबंधित क्षेत्र के संबंध में पर्यावरण एक्ट 1986 और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की गाइडलाइन व नियमों की अवहेलना हुई है। चंबल रिवर फ्रंट की गतिविधियों को लेकर भी एन्वायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट और स्टैंडिंग कमेटी की मंजूरी नहीं ली गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की भी आशंका है। हालांकि किसी ने इस पर गम्भीरता नहीं दिखाई। कार्यक्रम से पहले भाजपा ने यह मामला उठाया। विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार रात को उद्घाटन कार्यक्रम में जाना रद्द कर दिया। इसके बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बुधवार को रिवर फ्रंट पर ग्लास हाउस में होने वाली केबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक भी निरस्त करने की सूचना दी गई। विश्वस्त सूत्रों की माने तो धारीवाल विरोधी दो कैबिनेट मंत्रियों और संगठन के एक प्रमुख नेता ने गहलोत को कोटा में बैठक बुलाई जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड क्लास चंबल रिवर फ्रंट की एंट्री फीस सुनकर चौंक जाएंगे, क्रूज की सैर के लिए चुकानी पड़ेगी यह राशि

आज कोटा में यह रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह 10:15 बजे कोटा पहुंचेंगे जहां पर वह सिटी पार्क का लोकार्पण सहित कई अन्य विकास कार्य का अवलोकन करेंगे। दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति की ओर से किए जाने वाले आयुष्मान भव्य अभियान का शुभारंभ समारोह में वीसी के जरिए जुड़ेंगे और शाम 6 बजे उम्मेद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे साथ 14 सितंबर को प्रातः 10:15 बजे कोटा से जयपुर पहुंचेंगे।

Story Loader