1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में कोचिंग छात्रा के साथ हॉस्टल संचालक ने किया रेप, गिरफ्तार

महाराष्ट्र से कोटा में कोचिंग करने आई एक छात्रा से हॉस्टल संचालक ने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Kumar Singh

Jul 26, 2017

जवाहर नगर पुलिस ने एक छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को आरोपित होस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने दो दिन पहले रिपोर्ट दी थी।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग करने के लिए कोटा आई थी। रहने के लिए उसने इंद्र विहार के हॉस्टल में रूम लिया। हाल ही में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई तो हॉस्टल संचालक प्रदीप सुमन उसे लेकर अस्पताल गया। उसका इलाज भी करवाया। इसके बाद वह उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। जिस पर उसने प्रदीप को डपट दिया।

Read More: OMG! इन 200 वीआईपी ग्राहकों को मिलती थी हमेशा नई लड़की


छात्रा ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक होने के बाद एक दिन हॉस्टल संचालक अचानक उसके कमरे में आ गया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रदीप ने उसके साथ कई बार रेप किया। विरोध करने पर वह धमकियां देता और मारपीट करता था। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बिहार हाल इंद्र विहार निवासी होस्टल संचालक प्रदीप सुमन को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: OMG! जिला कलक्टर के धोबी को सीएमएचओ ने सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया


दोस्त के यहां ले जाकर भी किया था दुष्कर्म

थानाधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी छात्रा से इंद्रविहार स्थित उसके हॉस्टल का संचालक प्रदीप सुमन डरा-धमकाकर करीब दस माह से देहशोषण कर रहा था। वह उसे अपने दोस्त के घर भी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद छात्रा उसका हॉस्टल छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी तो हॉस्टल संचालक वहां भी पहुंच गया, उसके साथ मारपीट की। छात्रा के गर्भवती होने पर उसे दवाएं देकर उसका गर्भपात करवा दिया।