रामगंजमंडी. वैसे तो कोरोना के इस काल में हर व्यापारी को नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन गर्मी के मौसम में फलने-फूलने वाला आइसक्र्रीम, कुल्फी व शीतल पेय (कोल्ड डिं्रक ) का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। लॉकडाउन में दुकानें खुलने के बावजूद ठंडी चीजों से आम जन परहेज कर रहा है। इसका सीधा नुकसान इस कारोबार से जुड़े दुकानदारों से लेकर थोक विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है। अप्रेल से शुरू होकर जून के अंतिम सप्ताह तक चलने वाले इस कारोबार ने इस वर्ष कारोबारियों को जबरदस्त झटका दिया है।