Video: रंधावा ने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगवाए जय श्रीराम के नारे
कोटा में नयापुरा स्थित महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में शनिवार को कांग्रेस के सम्भाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस हिन्दुतत्व के मुद्दे को भुनाती नजर आई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने मंच पर माइक सम्भालते ही पहले राम राम सा कर सम्बोधित किया, फिर उन्होंने दोनों हाथ खड़े कर जय श्रीराम...जय श्रीराम के नारे लगाए। जय श्रीराम के नारे लगाते देख स्वायत्त शासन मंत्री खड़े हुए और उन्होंने जय सियाराम के नारे लगाने को कहा। तब रंधावा ने फिर तीन बार जय सियाराम के नारे लगाए।