कोटा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम चुनाव और सदस्यता अभियान 2018-22 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से यहां तक कह दिया कि आपकी भी सुनवाई नहीं हो रही है। राज बदल गया, लेकिन कार्यकर्ताओं को इसका अहसास नहीं हुआ। पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद ने कहा, विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा किया, इसके कारण पार्टी धारीवाल और दूसरे प्रत्याशी जीते। निगम चुनाव में भी ऐसे ही कार्य करं। इसके बाद पार्टी के प्रदेश सचिव नईमुद्दीन गुड्डू ने कहा, कार्यकर्ताओं कोई काम नहीं किया, कांग्रेस जीती नहीं भाजपा चुनाव हारी थी। ऐसे भी कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पैसे लेकर भाजपा के लिए काम किया। मेरे पास रिकॉर्डिंग है। जिसमें यहां बैठा एक कार्यकर्ता 50 हजार रुपए लेकर लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कार्य करने के लिए तैयार हो गया। उसे फर्जी फोन काराया तो यह बात सामने आई। हमारी सरकार में हम एक सिपाही तक का ट्रांसफर नहीं करवा पा रहे। कोटा के जनप्रतिनिधि भी आमलोगों से नहीं मिल पा रहे।
कोटा में आयकर रेड , कच्ची पर्चियां खोलेगी लेन देन का राज, नेताओ में
मची खलबली..Pऔर R के नाम काली कमाई का खुलेगा राज
नगरीय विकास मंत्री इतने व्यस्त हैं कि वे कार्यकर्ताओं को समय नहीं दे पा रहे। वहीं सांगोद विधायक और भरत सिंह और पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से नहीं मिल रहे। उनके ऐसा कहने पर काफी देर तक हंगामा हुआ। शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने मुश्किल से मामला शांत किया। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा, बैठक में ऐसी बात कोई नहीं करेगा जिससे तनाव हो। यदि किसी को कुछ कहना है तो अलग से मिलकर अपनी बात कह सकता है। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता, पूर्व महापौर रत्ना जैन, शहर उपाध्यक्ष राखी गौतम और अरूण भार्गव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सफाई में बोले जिलाध्यक्ष
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने सफाई देते हुए कहा, बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ, जिसे हंगामा कहा जा रहा है, वह कार्यकर्ताओं का उत्साह है। कई बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश-जोश में बहुत कुछ बोल जाते हैं। बैठक में चुनाव को लेकर अचछी चर्चा हुई।