
कोटा में 12 दिनों में मिले 161 कोरोना पॉजिटिव मरीज
कोटा.कोरोना (Corona) को लेकर कोटा शहर में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। महज 12 दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 161 पर पहुंच चुका है। कोटा में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच चुका है। जुलाई माह के इन 3 दिनों में 46 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है, जो कि चिंताजनक है। इससे कोटा में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। इसमें बड़ी बात यह भी सामने आ रही है कि अब कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिजन के मामले अधिक सामने आ रहे है।
Read More : प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जवल राठोड़ होंगे कोटा के नए कलक्टर
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो 21 जून तक 555 कोरोना पॉजिटिव केस थे, लेकिन 22 जून से 3 जुलाई शाम 5 बजे तक ये आंकड़ा बढ़कर 714 पर पहुंच चुका। यदि जून माह की बात करें तो 241 कोरोना मरीज सामने आ चुके है। अनलॉक-1 में मिली छूट का ही नतीजा है कि शहर के चारों दिशाओं की कॉलोनियां से मरीज आ रहे है। यहां तक की कोटा के आसपास गांवों तक भी वायरस पहुंच रहा है। लगातार बढ़ते आंकड़ों ने जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की भी चिंता बढ़ा रखी है।
Published on:
03 Jul 2020 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
