12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: कॉलोनी में घुसा 6 फीट लम्बा मगरमच्छ, मचा हड़कम्प

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 42 स्थित काला तालाब में मंगलवार देर रात भारी भरकम मगरमच्छ कॉलोनी में घुस गया। सड़क पर मगरमच्छ को घूमता देख लोगों में हड़कम्प मच गया।

Google source verification

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 42 स्थित काला तालाब में मंगलवार देर रात भारी भरकम मगरमच्छ कॉलोनी में घुस गया। सड़क पर मगरमच्छ को घूमता देख लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों की आवाजाही के चलते मगरमच्छ पास ही नाले में जा छिपा। बुधवार सुबह इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग व चिडिय़ाघर की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को चिडिय़ाघर लाया गया और मेडिकल चेकअप के बाद इसे सुरक्षित रिलीज कर दिया। स्थानीय निवसी मुकुट नागर ने बताया कि देर रात 11 बजे सड़क पर मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। सुबह डिस्पेंसरी के पास नाले में छुपा हुआ था। फोरेस्ट गार्ड कमल ने बताया कि नाले में पट्टियों के पीछे मगरमच्छ छुपा हुआ था। मगरमच्छ की लम्बाई करीब 6.5 फीट व वजन 90 किलो था।