
कोटा .
कॉलेजों में इन दिनों परीक्षा फार्म जमा कराने वाले हजारों विद्यार्थी की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के चलते लम्बी कतारें लगी है। धक्का-मुक्की के बीच परीक्षा फार्म जमा हो रहे है। विद्यार्थी का एक परीक्षा फार्म जमा कराने में ही पांच से छह घंटे लग रहे है। कई विद्यार्थी तो भीड़ को देखकर बिना फार्म जमा कराए बैरंग लौट रहे है। ऐसे कॉलेजों में परीक्षा फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आती जा रही है। कॉलेजों में प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। कॉलेजों में इन दिनों प्राइवेट व रेगुलर विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे है, लेकिन उन्हें हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा करानी पड़ी ही है। इसके चलते कॉलेजों में भीड़ लगी है।
पांच घंटे में आया नम्बर
कॉलेजों में मंगलवार को भी परीक्षा फार्म जमा कराने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, कॉमर्स कॉलेजों में विद्यार्थियों की लम्बी कतारें लगी रही है। राजकीय कन्या कला महाविद्यालय में फार्म जमा कराने के लिए सभागार में तीन अलग-अलग काउंटर लगाकर व्यवस्था की गई थी। यहां हजारों छात्राओं की एक किमी से अधिक लम्बी कतारें लगी रही। हालात यह थे कि पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की के बीच छात्राओं को परीक्षा फार्म जमा कराने पड़े।
हाथ जोड़कर करते रहे निवेदन
सभागार में भीड़ के चलते व्यवस्था के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा था। वे भीड़ के सामने बेबस दिखे। धक्का-मुक्की के चलते हाथ जोड़कर छात्राओं से व्यवस्था बनाए रखने का निवेदन करते रहे। दूरदराज से आई छात्राओं ने बताया कि भीड़ के चलते छात्राओं का यहां पांच से छह घंटे में नम्बर आया।
इनके भरे जा रहे परीक्षा फार्म
बीए, एमए, बीकॉम, एमकॉम में एबीएसटी, ईएफएम व एबीएम, बीकॉर्म ऑनर्स, बीएससी एवं एमएससी आदि के फार्म भरे जा रहे हैं।
Updated on:
28 Nov 2017, 8:34 PM IST
Published on:
28 Nov 2017, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.