12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में दिन का पारा 42 पार, रातें भी तपने लगीं

फोटो: दिन का पारा 42 पार, रातें भी तपने लगींकोटा. हाड़ौती में सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे धरा भट्टी की तरह से तप रही है। आग उगलती इस गर्मी से आमजन भी बेहाल है। मंगलवार को पारा 42.6 के पार हो गया

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Apr 06, 2021

कोटा में दिन का पारा 42 पार, रातें भी तपने लगीं

कोटा. हाड़ौती में सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे धरा भट्टी की तरह से तप रही है।

कोटा. हाड़ौती में सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे धरा भट्टी की तरह से तप रही है। आग उगलती इस गर्मी से आमजन भी बेहाल है। मंगलवार को पारा 40 के पार हो गया। रात का तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में दिन के साथ रातें भी तप रही है। दोपहर में शहर की सड़कें सूनी रही।

बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की मांग रही। लोग पार्कों, उद्यानों में पेड़ों के नीचे सुस्ताते नजर आए। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर बरकरार है। घरों व दफ्तरों में कूलर, पंखे व एसी ने स्पीड पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 5 व 6 अप्रेल को लू की चेतावनी जारी की थी। बीते 6 दिन में अधिकतम पारा 4 व न्यूनतम पारा 8 डिग्री उछला है। अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है। हवा की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटे की रही।