
चंबल नदी में मिला विकलांग युवक का शव, हत्या या खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के हैंगिंग ब्रिज चंबल नहर में रविवार दोपहर एक युवक का 3-4 दिन पुराना शव मिला। नगर निगम की टीम ने शव को बाहर निकाला। शिनाख्त नही होने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
कुन्हाड़ी थाना एसआई मोहन लाल ने बताया कि सुबह हैंगिंग ब्रिज के पास चंबल नहर में एक युवक का शव होने की सूचना मिली थी। जिस पर थाना पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने के लिए नगर निगम की गोताखोर टीम बुलवाया।
नगर निगम गोताखोर विष्णु श्रंगी के नेतृत्व में टीम ने मृतक युवक के शव को बाहर निकाला। शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने से पूरी तरह से गला हुआ था, जिसका एक पैर कटा हुआ है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष कद 5 फीट 5 इंच ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी है।
शव की तलाशी में किसी प्रकार की पहचान नहीं होने से उसे एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की तलाश को लेकर आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। परिजनों के मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
Updated on:
26 Jul 2020 08:24 pm
Published on:
26 Jul 2020 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
