
कोटा. सीमलिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात नील गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थाने के हैड कांस्टेबल रामेश्वर ने बताया कि कोटड़ी भोई मोहल्ला निवासी बनवारी बंजारा (35) अंता में अपनी बहन से मिलने गया था।
वहां से वह बहन के दामाद विक्की के साथ बाइक से कोटा लौट रहा था। पोलाईकलां व कराडि़या के बीच फोरलेन पर भागते हुए नील गाय आ गई और उनकी बाइक से टकरा गई।
संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक से गिर गए। दोनों घायलों को लोगों ने तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बनवारी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कजोड़लाल ने बताया कि उसका भाई बनवारी मजदूरी करता था।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
