2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकला था स्कूल जाने को, रास्ते में आ गई मौत….

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रोंगसाइड से आए एक लोडिंग वाहन ने स्कूल जाते समय बाइक सवार पीटीआई को कुचल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 21 Jun 2018, 5:23 PM IST

death

घर से निकला था स्कूल जाने को, रास्ते में आ गई मौत....

कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रोंगसाइड से आए एक लोडिंग वाहन ने स्कूल जाते समय बाइक सवार पीटीआई को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया।

मृतक बंशीलाल के परिजनों को मिले न्याय,माली समाज ने सीएम को सौंपे ज्ञापन

पुलिस ने बताया कि साजीदेहड़ा निवासी मोहम्मद कासिम(37) झालावाड जिले के खानपुर स्थित सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक(पीटीआई) थे। वे सुबह 5 बजे करीब बाइक से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। वे रास्ते में बाइक खड़ी कर अपने साथियों के साथ कार से स्कूल जाते।

राजस्थान का ऐसा विभाग जहां विभाग को तबाह करने वाले कर्मचारियों को दिया जा रहा पदोन्नति का तोहफा

लेकिन इससे पहले जैसे ही वे डीसीएम रोड पर सीएनजी पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे। उसी समय डीसीएम की तरफ से रोंग साइड आए सवारी वाहन ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी।

International yoga day: कोटा में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों ने किया योग,देखिए तस्वीरों में

जिससे बाइक सवार मोहम्मद कासिम गिरने व सिर में गम्भीर चोट लगने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें लेकर तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

भाजपा है बड़े-बड़े झूठ बोलने वाली पार्टी, योग के नाम पर हो रही जनता की गाढ़ी कमाई खर्च

पुलिस ने मृतक के भाई मोहम्द अशफाक की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

International yoga day: कोटा में योगगुरु रामदेव ने कहा जो भी कार्य करें परफेक्शन के साथ करें तभी सफलता मिलेगी


उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रोंगसाइड से आए एक लोडिंग वाहन ने स्कूल जाते समय बाइक सवार पीटीआई को कुचल दिया।