1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Defence expo 2022 : दीपावली से पहले 250 ड्रोन रोशन करेंगे कोटा का आसमां

Defence expo 2022 : दिवाली से पहले ही आसमां रंग-बिरंगी रोशनियों से रोशन होगा। स्पीकर ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित हो रहे नेशनल डिफेंस एमएसएमई कानक्लेव एंड एक्जीबिशन के तहत ड्रोन लाइट शो में 250 ड्रोन झिलमिलाती रोशनी के जरिए विभिन्न आकृतियों को साकार करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Sep 08, 2022

Defence expo 2022  : दीपावली से पहले 250 ड्रोन रोशन करेंगे कोटा का आसमां

Defence expo 2022 : दीपावली से पहले 250 ड्रोन रोशन करेंगे कोटा का आसमां

Defence expo 2022 : कोटा शहर में आगामी 11 सितंबर की रात दिवाली से पहले ही आसमां रंग-बिरंगी रोशनियों से रोशन होगा। स्पीकर ओम बिरला की प्रेरणा से दशहरा मैदान में 11 और 12 सितंबर को आयोजित हो रहे नेशनल डिफेंस एमएसएमई कानक्लेव एंड एक्जीबिशन के तहत 11 सितंबर की रात ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में 250 ड्रोन झिलमिलाती रोशनी के जरिए विभिन्न आकृतियों को साकार करेंगे।

डिफेंस के क्षेत्र में सम्पूर्ण राजस्थान के एमएसएमआई और स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पीकर बिरला की पहल पर दशहरा मैदान में नेशनल डिफेंस एमएसएमई काॅनक्लेव एंड एक्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को देश के एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स की ओर से तैयार किए जा रहे डिफेंस उपकरणों की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा वे सेना में उपयोग किए जाने वाले अन्य उपकरणों को भी देख पाएंगे।

काॅनक्लेव में डिफेंस क्षेत्र के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे, जो इस क्षेत्र की आवश्यकताओं को सामने रखेंगे। इसके अलावा वे स्थानीय एमएसएमई यूनिट्स के एंटरप्रेन्योर्स और स्टार्ट-अप्स से जुड़े युवाओं से संवाद कर उन्हें डिफेंस क्षेत्र में नवाचारों के साथ आगे आने को प्रोत्साहित करेंगे।

आयोजन के तहत ही ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 250 ड्रोन एक साथ आकाश में उड़ते हुए विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाएंगे। इन आकृतियों में राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं वेशभूषा और संगीत की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दशहरा मैदान में डोम तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा डिफेंस उपकरणों को प्रदर्शित करने के लिए अलग-अलग ब्लाॅक बनाए जा रहे हैं। काॅनक्लेव के दौरान होने वाले लेक्चर और डिस्कशन सेशन्स के लिए भी अलग से स्थान तैयार किया जा रहा है।