
अटरू. कस्बे के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में दोपहर को श्री धाकड़ सेवा संस्थान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धाकड़ समाज के आराध्य देव धरणीधर जन्मोत्सव को उत्साह से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आगामी सामाजिक गतिविधियों एवं संस्थान के विस्तार को लेकर निर्णय लिए गए। संस्थान के प्रवक्ता राजेंद्र नागर गोविंदपुरा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि बलराम नागर रहे, जबकि अध्यक्षता कैलाश नागर ने की। बैठक में हाल ही संपन्न हुए धाकड़ समाज के सामुदायिक भवन शिलान्यास समारोह के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा समाजजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके अलावा संस्थान के नए सदस्य बनाने और संगठन को अधिक मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में धरणीधर जन्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें हरिओम नागर को अध्यक्ष, महेंद्र नागर एवं मुकुट नागर को उपाध्यक्ष तथा धनराज नागर हरिपुरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक के दौरान कैलाश नागर ने समाज के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर उपस्थित समाजबंधुओं से सुझाव भी आमंत्रित किए। इस अवसर पर शोभाराम नागर, बद्रीलाल एडवोकेट, महावीर एडवोकेट, प्रकाश नागर, किशनलाल नागर, चम्पालाल नागर, घनश्याम नागर, हेमराज नागर, धनराज नागर, राजेंद्र खरखड़ा, नंदकिशोर नागर, छोटूलाल नागर, कन्हैयालाल नागर, मोहनलाल नागर, सत्यनारायण नागर सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am
