3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RTU प्रोफेसर की बेशर्मी की क्लास में नई स्टूडेंट की एंट्री, प्रोफेसर के घर जाकर कॉपियां चेक करती थी ईशा

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में नम्बर बढ़ाने की एवज में छात्रा से इज्जत मांगने के मामले में एसआईटी ने एक छात्रा ईशा यादव को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Dec 29, 2022

kota_rtu_isha_yadav.jpg

कोटा/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में नम्बर बढ़ाने की एवज में छात्रा से इज्जत मांगने के मामले में एसआईटी ने बुधवार शाम को एक छात्रा ईशा यादव को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने इस छात्रा को आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और सहयोगी छात्र अर्पित अग्रवाल के साथ अदालत के पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

एसआईटी टीम के प्रभारी व उप अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि एक छात्रा ने 20 दिसम्बर को एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार (47) व अर्पित अग्रवाल (22) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें : पहले परीक्षा में छात्रा को फेल कर दिया, फिर पास करने के लिए बनाया शारीरिक संबंध का दबाव

इस बीच एक और छात्रा ने दोनों आरोपियों के अलावा छात्रा ईशा यादव (20) के खिलाफ भी रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद ईशा को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं रिमाण्ड अवधि पूरी होने पर आरोपी गिरीश परमार, अर्पित अग्रवाल व छात्रा ईशा को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाने के इस तरह के हथकंडे अपनाता था आरटीयू कोटा का प्रोफेसर....

जांच में सामने आया कि प्रोफेसर द्वारा दी गई मिड टर्म टेस्ट की कापियों को ईशा यादव चेक करती थी। प्रोफेसर के घर पर ही टेस्ट की कापियां चेक होती थी तथा उनमें नम्बर भरे जाते थे। किस कॉपी को खाली रखना है तथा किसको भरना है, यह सब प्रोफेसर तय करता था। इसमें अर्पित व ईशा यादव सहयोग करते थे। एसआईटी की टीम को प्रोफेसर के घर की तलाशी में 30 कॉपियां मिली थी। कुछ खाली कापियों में भी नंबर दिए गए थे।

Story Loader