4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेशर्म प्रोफेसर ने पहले परीक्षा में छात्रा को फेल कर दिया, फिर पास करने के लिए बनाया शारीरिक संबंध का दबाव

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) कोटा में एक एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा एक छात्रा को अच्छे नंबर से पास करवाने की एवज में इज्जत मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने शहर के एक थाने में एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने एसोसिएट प्रोफेसर के अलावा छात्र अर्पित के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 21 Dec 2022, 2:16 AM IST

बेशर्म प्रोफेसर ने पहले परीक्षा में छात्रा को फेल कर दिया, फिर पास करने के लिए बनाया शारीरिक संबंध का दबाव

आरटीयू : बेशर्म प्रोफेसर ने पहले परीक्षा में छात्रा को फेल कर दिया, फिर पास करने के लिए बनाया शारीरिक संबंध का दबाव

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) कोटा में एक एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा एक छात्रा को अच्छे नंबर से पास करवाने की एवज में इज्जत मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने शहर के एक थाने में एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने एसोसिएट प्रोफेसर के अलावा छात्र अर्पित के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

बीटेक की छात्रा ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके सहपाठी अर्पित के माध्यम से एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार ने उसे टेस्ट में अच्छे नंबर से पास करवाने की एवज में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने मना कर दिया तो आरोपी ने परीक्षा में पास करने की बात कह कर अन्य छात्राओं को टारगेट किया।

दबाव बनाने के लिए वह अर्पित को माध्यम बनाता है। अर्पित बिचौलिये की तरह छात्राओं को पास कराने के झांसे में लेता है। फिर आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर परमार के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने को कहता है। उसके साथ भी इसी तरह की बात हुई है।

फेल करवा दिया, फिर संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव
छात्रा ने एफआईआर में आरोप लगाया कि फाइनल परीक्षा में उसे षड़यंत्रपूर्वक फेल किया गया है। फिर अर्पित ने पास करवाने का झांसा दिया गया। उसके बदले में मुझ पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं कुकृत्य करने का दबाव बनाया गया।
खुदकुशी करने के बारे मे सोच लिया था

छात्रा ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह प्रोफेसर के दबाव से इतनी आहत हो गई कि उसने खुदकुशी करने के बारे में सोच लिया थी। जैसे जैसे हिम्मत जुटा कर एक मित्र को यह बात बताई। फिर उसने हिम्मत दिलाई तो परिवार वालों को यह बात बताई।

विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरटीयू के प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
अमर सिंह राठौर, पुलिस उप अधीक्षक

मुझे जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का आरोप है तो गंभीर मामला है। मामले को दिखवाते हैं।
एस.के. सिंह, कुलपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा