
कोटा.
जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो छात्र गुटों में हुई चाकूबाजी में 4 छात्र घायल हो गए है। इनमें एक ही गुट के तीन छात्र है। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें एक की हालात गंभीर है। वहीं दूसरे गुट के एक छात्र को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में उपचार के लेकर गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पार्क में बर्थडे मना रहे ग्रुप ने दूसरे गुट के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने रास्ता रोककर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
सीआई नीरज कुमार ने बताया कि कुन्हाड़ी निवासी दो भाई अपने साथी स्टूडेंट का बर्थडे मनाने राजीव गांधी नगर गए थे। कुछ देर के बाद दूसरे गुट के महावीर नगर व तलवंड़ी क्षेत्र निवासी तीन छात्र भी वहां आ पहुंचे। इस पर दोनों गुटों में बहस के बाद मारपीट हो शुरू गई। जिसमें एक-दूसरे पर चाकूओं से हमला कर दिया। इस संबंध में जवाहर नगर पुलिस का कहना है कि इन दोनों छात्र गुटों में कुछ दिन पहले भी बाइक से कट मारने को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि कुन्हाड़ी निवासी छात्रों की मां ने इन सबसे इनकार किया है।
Read More: कोटा में बिखरेगी चीन की होंगुशई नदी सी खूबसूरती, Hanging Bridge के बाद कोटा को मिलेगी Floating Bridge की सौगात
एक की हालत गंभीर
तलवंड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय किशोर के पेट में ज्यादा चोट लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि उसके भाई के पैर व साथी के पेट में चाकू लगा है। वहीं दूसरे गुट के एक छात्र के पेट में चोट लगी है।
Updated on:
14 Oct 2017, 9:03 PM IST
Published on:
14 Oct 2017, 9:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.