देवकीनंदन ने बताया कि उन्होंने डॉ. सरदाना को जानकारी दी थी कि मरीज के परिजनों ने बिना बताए ही जांचें बाहर करवा ली, लेकिन सरदाना ने सभी नर्सिंगकर्मियों को बाहर निकलवाने की धमकी दी। जिसके बाद नर्सिंगकर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया। सभी नर्सिंगकर्मी एकत्रित होकर प्रिसिंपल और अधीक्षक के पास पहुंचे और शिकायत की। इधर, डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि मरीज को डेंगू एलाइजा की जांच लिखी गई थी। जब अस्पताल की लैब में जांच की सुविधा है तो बाहर जांच करवाने की कोई जरूरत ही नहीं थी।