कोटा. न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. विजय सरदाना अब मेडिकल कॉलेज कोटा की कमान संभालेंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर डॉ. सरदाना को मेडिकल कॉलेज कोटा के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक पद पर नियुक्त किया है। मजेदार बात यह है है की 20साल पहले डॉ. विजय सरदाना लेक्चरर के रूप में यहाँ ज्वाइन किया था अब प्रिंसिपल की कमान उनके हाथो सौंपी गई है। वर्तमान प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा 14 जून को प्रशासिनक कार्यों से मुक्त हो जाएंगे।
चंबल की सुदंरता को ग्रहण लगा रहा ‘मलबा’ …..सड़क पर उतरे पर्यावरण दूत
मेडिकल एजुकेशन विभाग के शासन उपसचिव मोहन लाल वर्मा की ओर से सोमवार को जारी अग्रिम आदेश तक या फिर चयन समिति के माध्यम से पात्र व्यक्ति उपलब्ध होने तक डॉ. सरदाना को प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज कोटा के पद पर नियुक्त किया। इधर, नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद सरदाना को बधाई देने वालों का तांता लग गया। डॉ. करनेश गोयल, डॉ. सुशील सोनी, डॉ. अमित गोयल समेत कई चिकित्सक सरदाना के घर बधाई देने पहुंचे।
इमरजेंसी व रेफरेल सिस्टम में करेंगे सुधार
राजस्थान पत्रिका से बातचीत में डॉ. सरदाना ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों का उपचार व विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार किया जाएगा। अस्पतालों में इमरजेंसी सिस्टम सुधारा जाएगा। यहां ड्यूटी, कॉल और रेफरल सिस्टम ज्यादा अच्छा बेहतर करेंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मेडिकल कॉलेज का करिकुलम बदल दिया है। इसे बेस्ट बना दिया है।
कोटा मेडिकल कॉलेज की सीटें 150 की जगह 250 सीटें हो गई हैं। इस पूरे करिकुलम को एजुकेशन सिस्टम में लागू किया जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं सुपर स्पेशयलिटी विंग को जल्द शुरू करेंगे।