निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दवा अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स से मिल जाएगी। साथ ही इमरजेंसी के मरीजों को भी दवा ये अस्पताल उपलब्ध कराएंगे, लेकिन इन अस्पतालों के आउटडोर मरीजों को दवा नहीं मिलेगी। हालांकि निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद दवा नहीं मिलने की समस्या का सामना मरीज जरूर करेंगे।