3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशिक्षण शिविर में शराबी शिक्षक ने मचाया उत्पात, सीबीईओ को दी गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार

Rajasthan News : चारभुजा-झालरबावड़ी में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण में एक शिक्षक ने मंगलवार को उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची सीबीईओ को गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिक्षक को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Feb 28, 2024

kota__gramin_.jpg

Rajasthan News : चारभुजा-झालरबावड़ी में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण में एक शिक्षक ने मंगलवार को उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची सीबीईओ को गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिक्षक को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजबीरी देवी ने बताया कि चारभुजा - झालर बावड़ी संस्कृत विद्यालय में सात दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे दिन एकलिंगपुरा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक दारा सिंह पुत्र रमेशचंद्र गुर्जर ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। सड़क पर चौक से लिखावट की। प्रशिक्षण के दौरान हंगामा किया और फिर नशे में लुढ़क गया। पुलिस को बुलाकर शिक्षक को थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक का मेडिकल करा शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और निलंबन की अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें : जानें कब से शुरू होंगे आरटीई एडमिशन, इस बार दो कक्षाओं में मिल सकेगा प्रवेश

महिला संविदाकर्मी को किए मैसेज
आरोपी शिक्षक ने दो दिन पूर्व ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पोषाहार (मिड-डे-मील) संविदाकर्मी महिला कर्मचारी को देर रात व्हाट्सअप पर मैसेज किए और धमकाया था। महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर थाने में रिपोर्ट दी है जिसकी जांच चल रही है। आरोपी दारा सिंह एकलिंगपुरा बालिका माध्यमिक विद्यालय में पोषाहार प्रभारी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस पैलेस पर गिरती है बारिश की पहली बूंद, 3100 फीट ऊंचाई से दिखता है पूरा शहर

Story Loader