8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTE Admission 2024: जानें कब से शुरू होंगे आरटीई एडमिशन, इस बार दो कक्षाओं में मिल सकेगा प्रवेश

RTE Admission 2024 Date: विभाग की कोशिश रहेगी कि एक अप्रेल से पहले लॉटरी निकाल दी जाए, ताकि निजी स्कूलों में बच्चे समय रहते प्रवेश लें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। विभाग इस बार कक्षा और आयु की गणना के प्रावधानों में बदलाव लागू करने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Feb 2024, 2:44 PM IST

photo1708593252.jpeg

RTE Admission 2024-25: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए अगले महीने मार्च में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। विभाग की कोशिश रहेगी कि एक अप्रेल से पहले लॉटरी निकाल दी जाए, ताकि निजी स्कूलों में बच्चे समय रहते प्रवेश लें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। विभाग इस बार कक्षा और आयु की गणना के प्रावधानों में बदलाव लागू करने की तैयारी में है। पिछली बार निजी स्कूल की 4 कक्षाओं में प्रवेश लिया गया था। लेकिन इस बार केवल 2 कक्षाओं में प्रवेश लिया जा सकता है। इसी तरह से प्रवेश के लिए आयु की गणना की तिथि में भी बदलाव हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि अभी बदलाव प्रक्रियाधीन है। इस पर जल्दी ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। प्रदेश के 40 हजार से अधिक निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश होते हैं। इसलिए 4 लाख से अधिक आवेदन आते हैं और लॉटरी के जरिए करीब डेढ़ लाख प्रवेश होते हैं।


पिछली बार विभाग ने आरटीई में 4 कक्षाओं में प्रवेश लिया था। इसमें पीपी 3 प्लस, पीपी 4 प्लस, पीपी 5 प्लस और पहली कक्षा थी। बाद में चार कक्षाओं को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। निजी स्कूल संचालकों ने इसका जोरदार विरोध किया, मामला कोर्ट तक चला गया था। इसलिए, विवाद से बचने के लिए विभाग इस बार केवल पीपी 3 प्लस और पहली कक्षा में प्रवेश की तैयारी में है। ताकि प्रवेश प्रक्रिया पर कोई विवाद ना हो और समय से प्रवेश हो सके।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस पैलेस पर गिरती है बारिश की पहली बूंद, 3100 फीट ऊंचाई से दिखता है पूरा शहर



पिछली बार पीपी 3 प्लस में 3 साल से अधिक व 4 साल से कम आयु, पीपी 4 प्लस में 3 वर्ष 6 माह से अधिक व 5 साल से कम आयु, पीपी 5 प्लस 4 वर्ष 6 माह से अधिक व 6 साल से कम और पहली कक्षा में 5 वर्ष से अधिक व 7 साल से कम आयु के बच्चों का प्रवेश हुआ था। आयु की गणना 31 मार्च 2023 को आधार मानकर की गई थी।
यह भी पढ़ें : विदेशों के भी मिलेंगे एग्जाम सेंटर, फॉर्म भरते वक्त मिलेगा दुबई, अबूधाबी, सिंगापुर, और बैंकॉक जैसे ऑप्शन



इस बार विभाग दो कक्षाओं में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। इसमें पीपी 3 प्लस में 3 साल से अधिक व 4 साल से कम आयु और पहली कक्षा में 5 वर्ष से अधिक व 7 साल से कम आयु के बच्चों का प्रवेश होगा। इसमें 31 मार्च की बजाय 31 जुलाई के आधार पर गणना का क्राइटएरिया लागू किया जा सकता है।