संध्या राठौर पैनल से जमुनालाल गुर्जर, सुरेश मेहरा, उमेश मीणा, राजमल मीणा, पूनम गौतम व मनोज कुमार शृंगी विजयी रहे। प्रकाश जायसवाल व उनके पैनल से गायत्री मीणा, देवलाल गोचर व उनके पैनल से गजेंद्र मालवीय जीते है। चुने गए 12 संचालक मंगलवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री को चुनेंगे। चुनाव में 5944 सदस्यों ने वोट दिए, जिसमें से 296 मत रद्द हो गए। 5648 मत वैध माने गए। इनमें संध्या राठौर को 45.94 फीसदी यानि 2594 मत जबकि जसवंतसिंह को मात्र 137मत मिले।