23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का चार दिन पुराना शव मिला, फैली सनसनी

- दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, जेसीबी की सहायता से उतारा शव- रावतभाटा के चेतक मार्केट की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 21 Dec 2023, 1:25 AM IST

युवक का चार दिन पुराना शव मिला, फैली सनसनी

युवक का चार दिन पुराना शव मिला, फैली सनसनी

रावतभाटा. यहां चेतक मार्केट में एक मकान की पहली मंजिल पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ी गली अवस्था में था। बुधवार को दुर्गंध आने पर आस-पास के दुकानदारों और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव पलंग पर पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (38) पुत्र हजारीलाल चेढ़वाल के रूप में हुई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव को जेसीबी की सहायता से नीचे उतार कर मुक्तिधाम ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि चेतक मार्केट मस्जिद के सामने निवासी विनोद चेढ़वाल का लगभग तीन से चार दिन पुराना शव उसके मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों और आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। रावतभाटा थाना सहायक उपनिरीक्षक निहाल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। दुर्गंध इतनी ज्यादा थी की कमरे और आस-पास क्षेत्र में फिनायल का छिड़काव कराया गया। मृतक पूर्व में नगर पालिका में कचरा एकत्रित करने वाला वाहन चलाता था। एक वर्ष से वह कोई कार्य नहीं कर रहा था। मृतक विवाहित था। पत्नी सुमन बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। माता-पिता का देहांत हो चुका है। मृतक का भाई संजय कोटा में रहता है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की सुपुर्दगी लेकर अंतिम संस्कार किया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग