3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

video: गणेश चतुर्थी: सर्किट हाउस वाले गणेश जी को लगा 1500 किलो लड्डूओं का भोग

शिक्षा नगरी कोटा बुधवार को बुद्धि के दाता भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने मोदक प्रिय को मोदक का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। अवसर था गणेश चतुर्थी का। सर्किट हाउस स्थित गणेश मंदिर में सुबह अभिषेक व पूजन के बाद दोपहर में जन्म की झांकी के दर्शन करवाए गए। भगवान को 1500 किलो लड्डूओं का भोग लगाया।  

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Aug 31, 2022

शिक्षा नगरी कोटा बुधवार को बुद्धि के दाता भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने मोदक प्रिय को मोदक का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। अवसर था गणेश चतुर्थी का। शहरभर में रिद्धि-सिद्धि के दाता गजानन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नए-पुराने कोटा शहर में स्थित मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई। कहीं स्वर्ण, कहीं रजत शृंगार किया। प्रथम पूज्य के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। खड़े गणेशजी, गणेशपाल समेत अन्य मंदिरों में बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर जयकारों से गूंज उठा। सर्किट हाउस स्थित गणेश मंदिर में सुबह अभिषेक व पूजन के बाद दोपहर में जन्म की झांकी के दर्शन करवाए गए। भगवान को 1500 किलो लड्डूओं का भोग लगाया।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/inaugurated-the-development-works-of-temples-by-worshiping-ganpati-7743932/

खड़े गणेशजी मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में अटूट भाव नजर आया। मंगलदाता के सबसे पहले दर्शन करने को मंगलवार रात को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। मुख्य पुजारी ओम सिंह के सान्निध्य में मंगलवार रात को अभिषेक, श्रृंगार व पूजन के साथ दर्शन प्रारंभ कर दिए गए थे। बुधवार को दिनभर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। देर रात तक मंदिर में श्रद्धा की हिलौर उठती रही। इससे पहले मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन किया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।
बूंदी रोड गणेश पाल स्थित गणेश मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन को पहुंचे। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने गणपति के दर पर ढोक लगाई। वक्रतुण्ड महाकाय के दर्शन को कोई पदयात्रा करते पहुंचा तो कोई नंगे पैर। दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पुजारी हर्षवर्धन गौतम के अनुसार दोपहर में गणेशजी का जन्मोत्सव मनाया। खीर, पूड़ी, मालपुए का भोग लगाया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/celebration-of-ganesh-chaturthi-in-education-city-kota-7742314/
टिपटा भूरिया गणेशजी, पाटनपोल में मंशापूर्ण गणेश, भैरुजी की गुदड़ी स्थित मनभावन गणेश मंदिर, सब्जीमंडी स्थित प्राचीन खड़े गणेजीजी व दादाबाड़ी स्थित एसी वाले गणेशजी समेत अन्य प्राचीन मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद पाया।

मेले में भी रही भीड़
गणेश पाल व खड़े गणेशजी मंदिर के आस-पास मेले भरे। इनमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फल, माला, प्रसाद, खिलौने, चाट पकौड़ी, कचौरी, झूले, धार्मिक चीजों व घर में आवश्यक कई वस्तुओं की दुकानें सजी हुई थी। गणेश नगर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोड तक दुकानें लगी हुई थी। लोगों ने गणपति के दर्शन के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों मेंं मेले को लेकर खासा उत्साह दिखा।