
पलक झपकते ही कर दिया खेल, नाबालिग ने कार से उड़ाए 50 हजार
रावतभाटा. यहां कोटा बैरियर मोटर मार्केट क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दुकान के बाहर खड़ी कार से करीब 50 हजार की नकदी गायब हो गई। पुलिस ने बताया कि गणेशनगर निवासी धीरज शर्मा ने अज्ञात नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि दोपहर में वह मोटर मार्केट क्षेत्र में एक दुकान के बाहर कार खड़ी कर किसी काम से गया था। थोड़ी देर बाद लौटने पर देखा तो कार में रखी 50 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि उसने प्लास्टिक कचरा बीनने वाली एक नाबालिग को कार से बाहर निकलते देखा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर 3 सूने मकानों में चोरी
चेचट (कोटा). कस्बे के मीणा की हथाई व मोतीनगर इलाके में बुधवार को दिन दहाड़े चोर तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। चोर तीनों घरों के कमरों में रखे बक्से, संदूक व आलमारी से जेवरात व नगदी ले गए।
पुलिस के अनुसार मीणा की हथाई निवासी मनोज नाथ के सूने घर में चोरी हुई। चोर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चांदी की कनकती व दो हाथ फूल बिछिया, पायजेब , सोने के टाप्स व चार हजार रुपए ले गए। मनोज अपनी कबाड़े की दुकान पर था। वहीं पर उसकी मां बेटा भी था। जबकि पत्नी नरेगा में मजदूरी करने गई थी। पीछे से सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया।
दूसरी वारदात मोतीनगर स्थित चन्द्रकला कोली के घर हुई। यहां चोर मकान का ताला तोड़कर बक्से व संदूक में रखे 15 हजार व मंगलसूत्र, छह बिछिया, सन्दूक में भरे नए पकड़े ले गए। चन्द्रकला नरेगा में कार्य करने गई थी। दोपहर तीन बजे घर लौटी तो चोरी का पता चला। मोतीनगर में ही रमेश चन्द चौधरी के मकान में चोरी हुई। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अन्दर घुसे। दो कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे में रखे दिवान में से चार हजार नगद व मोबाइल ले गए। पुलिस ने वारदातों का मौका मुआयना किया है।
Published on:
08 May 2019 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
