
खुशखबर... नए अस्पताल में बनेगा मदर एण्ड चाइल्ड सेंटर
कोटा. कोरोनाकाल में कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में जज्जा-बच्चा के लिए एक और नई सुविधा विकसित होने जा रही है। नए अस्पताल में नया मदर एण्ड चाइल्ड सेंटर का निर्माण होगा। यह छोटे जेके लोन अस्पताल की तर्ज पर विकसित होगा। इसमें महिलाओं की डिलेवरी से लेकर नवजात शिशुओं के लिए बेहतर इलाज मुहैया होगा। नए कोटा में सरकारी क्षेत्र में इस तरह की सुविधा अभी तक नहीं थी। कोटा की आधी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
नीकू -पीकू वार्ड भी होंगे, मदर मिल्क बैंक कक्ष भी होगा
इस सेंटर में 70 प्रतिशत माताओं व 30 प्रतिशत शिशुओं का उपचार होगा। इसमें महिलाओं की डिलेवरी, ऑपरेशन होंगे। नवजात शिशुओं को दूध पिलाने के लिए मदर मिल्क बैंक कक्ष होगा। नीकू -पीकू वार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा अलग से कोटेज वार्ड भी बनेंगे।
दो मंजिला बनेगा भवन
एनएचआरएम से 17.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। सेंटर दो मंजिला बनेगा। इसमें 100 बेड की सुविधा होगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने जमीन भी चिन्हित कर ली है। वरिष्ठजन विभाग के पास नाले की दूसरी तरफ 100 बाई 100 मीटर पर जमीन पर सेंटर बनेगा। यह सेंटर दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
अभी यह मिल रही सुविधानए
अस्पताल में गायनिक विभाग में 65 बेड व शिशुओं के लिए 60 बेड आरक्षित है। इनमें महिलाओं व बच्चों का इलाज होता है। कई बार डिलेवरी अधिक होने से जगह की कमी रहती है। उन्हें भर्ती करने के लिए अलग से वार्डों में व्यवस्था करनी पड़ती है। कई बार बेड भी कम पड़ जाते है।
नए अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड सेंटर बनेगा। एनएचआरएम से 17.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। जमीन का चयन कर लिया है। नक्शा बनकर तैयार हो जाएगा। जल्द टेण्डर लगने चालू हो जाएंगे। उसके बाद दो साल में यह सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।
डॉ. सीएस सुशील, अधीक्षक, नया अस्पताल
Published on:
23 Jun 2020 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
