
अचानक धंसी जमीन, समाता चला गया रेलकर्मी, मचा हड़कम्प
कोटा. रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी स्थित एक सरकारी आवास में शुक्रवार को अचानक जमीन धंस गई। इससे घर पर रह रहा रेलकर्मी गड्ढे में फंस गया। उसने मुश्किल से इधर-उधर हाथ पैर मारकर जान बचाई। माल डिब्बा मरम्मत कारखाने में कार्यरत किशनलाल फौजदर रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हुआ और बाहर निकल ही रहा था कि जमीन धंस गई और गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें वह भी समाता चला गया। मुश्किल से खुद को बचाया और चिल्लाया तो पत्नी दौड़कर आई। खुद को बचाने में किशन के हाथ-पैर में चोट लग गई। थोड़ी देर बाद आस-पास के रेलकर्मी भी एकत्र हो गए। वे उन्हें अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दे गई।
घटना स्थल पर पहुंचे ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि इस इलाके में बारिश में जलभरा होता है और जमीन कई जगह दलदल जैसी है। इसकी शिकायत कई बार रेल प्रशासन से की, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस घटना की सूचना किशनलाल फौजदार ने आवासों का रख रखाव करने वाले अधिकारियों की दी तो वे भी मौका देखने पहुंचे। शाम तक आवास की मरम्मत का कार्य शुरू होना तो दूर यह भी पता नहीं लग पाया कि जमीन अचानक क्यों धंसी। इस आवास का निर्माण वर्ष 1958 में किया गया था। तब से रेलकर्मी ऐसे ही आवासों में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले इस इलाके में मगरमच्छ भी आ गया था। मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कराने और इसके कारण का निदान करने का आश्वासन दिया।
Published on:
23 Aug 2019 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
