12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Monsoon Update : लम्बे इंतजार के बाद यहां झूमकर बरसे मेघ

परवन, देवरी की रेपी नदी, शेरगढ़ पिकअप वियर के मायता एनिकट पर चली चादर

Google source verification

Heavy rain in Hadauti region हाड़ौती अंचल में शनिवार को मानसून मेहरबान रहा। लंबे इंतजार के बाद कोटा, बारां, बूंदी व झालावाड़ जिलों में झमाझम बारिश हुई। कोटा शहर में दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। कुछ जगह रिमझिम होकर रह गई। बारिश के बीच तेज गर्जना भी हुई। बारिश के बाद बादल छाए रहे। उमस का जोर बना रहा। मौसम विभाग ने 0.3 एमएम बारिश दर्ज की। कोटा जिले के अयाना क्षेत्र में अलसुबह व शाम को आधा घंटे तेज बारिश हुई। weather news Rajasthan

बारां में शनिवार शाम बादल झूमकर बरसे। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश का दौर करीब आधा घंटे जारी रहा। इससे पहले सुबह से ही बादल छाए रहे। तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और प्रताप चौक पर जलभराव हो गया। जिले के देवरी में भी दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। शाम 4 बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो एक घंटे तक जारी रहा। मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र के होड़ापुरा की रेपी नदी की रपट पर 2 फीट की चादर चल पड़ी। इसके चलते आवागमन बंद रहा। गऊघाट क्षेत्र के सकतपुर, किशनपुरा, कराड़िया, आमली, नयापुरा, बिछालस गांवों में शनिवार को एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे नदी-नालों में पानी की आवक हुई। परवन नदी में पुरानी पुलिया पर दो फीट की चादर चल रही है। शेरगढ़ पिकअप वियर के मायता एनिकट पर दो फीट की चादर है। Kota Weather

बूंदी शहर सहित बरूंधन, रामगंजबालाजी व नमाना में बारिश हुई। बरूंधन में आधे घंटे तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं रामगंजबालाजी व नमाना में मध्यम दर्जे की बरसात हुई। बूंदी शहर में कुछ देर हल्की बारिश हुई।

झालावाड़ में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे से झमाझम बरसात का दौर शुरू हुआ। बरसात इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर पानी बह निकला। हवा चलने से गर्मी व उसम से भी राहत मिली। रायपुर क्षेत्र के मथनियां भंडार गांव के मध्य 15 मिनट बारिश हुई।