23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain: कोटा में झमाझम बारिश से चंबल नदी परवान पर, चामला में बहा झरना

शहर समेत क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो घंटे झमाझम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। नदी-नालों व जलस्त्रोतों में पानी की आवक दर्ज की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 14 Jul 2018, 11:38 PM IST

heavy rain in kota

कोटा में झमाझम बारिश से चंबल नदी परवान पर, चामला में बहा झरना

रावतभाटा. शहर समेत क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो घंटे झमाझम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। नदी-नालों व जलस्त्रोतों में पानी की आवक दर्ज की गई। हालांकि सुबह कुछ समय के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए थे, लेकिन इसके बाद आसमान में काले बादल छाए गए और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। जो करीब पौने तीन बजे तक चला।

OMG : शर्मनाक: यात्रियों से भरी ट्रेन में दो महिलाओं ने की ऐसी हरकत कि भागना पड़ा बाथरूम

प्राकृतिक नजारों का लिया मजा

लोगों ने बरसात का मजा लिया। बच्चे बरसात में नहाते व खेलते नजर आए। रावतभाटा के प्राकृतिक स्थलों पर लोग पिकनिक करने पहुंचे तथा बरसात का आनंद लिया।

Expose: हैलो...हैलो...आवाज नहीं आ रही, यह मोबाइल नेटवर्क की नहीं इन हाईटेक बदमाशों की है करतूत, ओटोमेटिक गायब कर देते हैं आपकी आवाज

नदी-नालों में आया पानी

शहर में शनिवार को हुई बारिश से यहां के नदी व नालों में पानी की आवक हुई है। सड़कों व इसके किनारे व गड्ढों में भी पानी भर गया। वहीं बरसात से तापमान में भी गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम 27 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

OMG: बारां के परिवार की कार कोटा में टैंकर से टकराई, मां की मौत, बेटा और बहू की हालत नाजुक

रामगंजमंडी. कस्बे में शनिवार को आधा घंटे तक रिमझिम बरसात हुई। इससे सड़कें गीली हो गई। शनिवार को दोपहर में एक बजे बरसात का दौर शुरू हुआ जो पन्द्रह मिनट तक चला। इसके कुछ देर बाद फिर से बरसात शुरू हो गई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।

सुल्तानपुर. क्षेत्र में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद देर रात्रि तेज बारिश हुई। यहां शाम साढ़े 7 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक कर देर रात्रि तक जारी रहा। बारिश इतनी तेज थी कि वाहनों की हेडलाइटों से भी सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में बुवाई में राहत मिलेगी। तेज बारिश से नालियां ओवरफ्लो हो गई, इससे सड़कों पर कीचड़ फैल गया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग