12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Rain Alert: 20 जिलों में होगी बारिश, IMD ने दिया येलो अलर्ट

IMD Yellow Alert: राजस्थान के 20 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से जोरदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 15, 2024

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मेघ अब तरसाकर बरस रहे हैं। प्रदेश में आज कुछ गिने-चुने स्थानों पर ही बारिश हुई और शेष इलाकों में लोग उमस और गर्मी से बेहाल होते रहे। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश झालावाड़ के गंगधार में 87 मिमी, जयपुर के मौजमाबाद में 86 मिमी दर्ज की गई। वहीं डीग में 66 और जोधपुर के ओसियां में 36 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Rain: अगले 3 घंटे राजस्थान के इन 30 जिलों को लिए अहम, IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी

इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट घोषित

राजस्थान के 20 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से जोरदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। जिसमें बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर,चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली भी शामिल है। वहीं अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा,बूंदी, जयपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक जिले में सिर्फ मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Rain Alert: मानसून हुआ मेहरबान, यहां शुरू होने वाली है तूफानी बारिश, बस 2 घंटे में बदलेगा मौसम

कल 16 जुलाई को 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पाली, जोधपुर, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, टोंक, सिरोही, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, झालावाड़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, बांसवाड़ा और अजमेर शामिल है।