4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

412.95 करोड़ से विकसित होगा राष्ष्ट्रीय राजमार्ग 158

ग्रीन एनएच कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत 87 किमी हाइवे बनेगा डबल लेन- पाली, जोधपुर और नागौर से सीधे जुड़ जाएगा कोटा, केंद्र ने जारी की वित्तीय स्वीकृति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 30 Apr 2020, 12:38 AM IST

no vehicles can be seen at highways due to coronavirus lockdown

लॉकडाउन का असर : हाइवे पर दूर तक नहीं दिखते वाहन, टोल नाके सूने

कोटा. पाली, जोधपुर और नागौर अब सीधे कोटा से जुड़ सकेंगे। विश्व बैंक के सहयोग के ब्यावर-आंसीद-मांडल राष्ट्रीय राजमार्ग 158 को ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरीडोर प्रोजेक्ट के तहत विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया कि 87 किमी लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग 158 को डबल लेन मय पेव्ड शॉल्डर में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से दो पैकेज में कुल 412.95 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस राजमार्ग पर 2 मेजर एवं 5 माइनर पुलों सहित एक आरओबी का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा 104 जंक्शन सुधार, 7 अंडरपास तथा छोटे गांवों में बाइपास सड़कों का निर्माण भी इस कार्य में शामिल किया गया है। पायलट ने बताया कि ब्यावर से आसींद तक 44 किमी लम्बे राजमार्ग पर 216.72 करोड़ रुपये तथा आसींद से मांडल तक करीब 43 किमी लम्बे राजमार्ग पर 196.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राजमार्ग के विकसित हो जाने के बाद जोधपुर, पाली, नागौर सहित कई अन्य कस्बों का भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़ तथा कोटा से सीधा सम्पर्क हो जाएगा। इसका लाभ सीमेंट, कपड़ा एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा तथा आमजन का परिवहन सुलभ हो सकेगा।